BREAKING: PM मोदी को बडा झटका, कोरोना से हुई इस करीबी की मौत, गम में डूबा पूरा देश

नई दिल्ली. रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया। 65 साल के अंगड़ी को 11 सितंबर को कोरोना हुआ था। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे। गुरुवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा।
पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंगड़ी ने ट्वीट किया था- मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह मान रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।
मोदी सरकार के पहले मंत्री जिनकी कोरोना से जान गई
वे मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे 2004, 2009, 2014 और 2019 में चुने गए थे। बेलगावी के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी।
कोरोना से जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद
वे संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती की संक्रमण की वजह से मौत हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संक्रमित हो चुके हैं।
मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी। वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं। उनके बार में यह दुखद समाचार सुनकर काफी दुख हुआ।


Please do not enter any spam link in the comment box